अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने कर्बला में आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि शेख़ अब्दुलमेहदी करबलाई से टेलीफ़ोन पर बातचीत करके उनका हाल चाल पूछा।
इराक़ी प्रधानमंत्री ने आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि पर हमले के प्लान की निंदा करते हुए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की दुआ की।
ज्ञात रहे कि जुमे के दिन नमाज़े जुमा के दौरान एक व्यक्ति ने आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि शेख़ अब्दुलमेहदी करबलाई पर हमला करने की कोशिश की थी जिसे नाकाम बना दिया गया।
29 जनवरी 2018 - 07:51
समाचार कोड: 879721
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने कर्बला में आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि शेख़ अब्दुलमेहदी करबलाई से टेलीफ़ोन पर बातचीत करके उनका हाल चाल पूछा।